'अनुशासन ' शब्द 'शासन ' के पूर्व 'अनु ' उपसर्ग जोड़ने से बनता है जिसका अर्थ है 'शासन के पीछे ' अर्थात् शासन के पीछे -पीछे चलना | त्रेष्ठ जनो के व्यवहार के आधार पर चलना या शासन के अन्तर्गत रहना ही अनुशासन कहलाता हैं| इस प्रकार अनुशान कायिक और वैचारिक नियमों का पालन है| अनुशासन हमारे जीवन की केन्द्रस्थ धुरी है, हमारी सभ्यता की प्रथम सीढ़ी हैं| अनुशासन में रहकर ही हमारा क्र्मिक विकास होना सम्भव है| अनुशासन में रहकर ही हमारा पारिवारिक और सामाजिक जीवन पनप सकता है| आपसी प्रेम और सम्मान ही हमारे सामाजिक और पारिवारिक जीवन के प्राण है और अनुशासन इसका प्रश्रय देता है| स्नेह, करुणा और प्रेम का मूल्य हीरे, मोती और जवाहरात से ज्यादा है, यह हमे अनुशासन ही सिखाता है| युद्ध के मैदान में विजयी होने का...
My items are for kowledge or reading purposes only , result can vary shortly